देवबंद क्षेत्र ने के छात्र ने बाराबंकी में दिखाया कमाल, तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक, यूपी अंडर14 टीम में हुआ उदय त्यागी का चयन।

देवबंद: बाराबंकी में आयोजित प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सहारनपुर के उदय त्यागी ने स्वर्ण पदक जीते हुए अप अंडर14 टीम में अपना स्थान बनाया है। उदय त्यागी की कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर बनी हुई है।

देवबंद के बडगांव क्षेत्र जड़ौदा पांडा निवासी किसान सुनील दत्त त्यागी के 14 वर्ष से पुत्र उदय त्यागी ने उत्तर प्रदेश की बाराबंकी में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते हुए सहारनपुर का नाम रोशन किया है। उदय त्यागी का चयन यूपी की अंडर14 तीरंदाजी टीम में भी हुआ है अब वह नेशनल स्तर पर उत्तर प्रदेश के लिए खेल कर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करेगा। 
गुरुवार को देवबंद पहुंचने पर उदय त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया। 14 वर्षीय तीरंदाज खिलाड़ी उदय त्यागी किसान परिवार से संबंध रखते हैं और एक साधारण परिवार में जन्मे खिलाड़ी उदय त्यागी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक की कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। वह जिला आर्चरी एसोसिएशन के लिए खेलते हैं। प्रियंक त्यागी बतौर आइटीबीपी में एक वरिष्ठ अधिकारी हैं जो सहारनपुर से तीरंदाजी क्षेत्र में नए खिलाड़ी निकाल कर भारत का उज्जवल भविष्य बनाने का काम कर रहे हैं। बड़गांव के सिसौनी गांव में सरस्वती वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 9 के छात्र हैं। उदय त्यागी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए तीरंदाज खिलाड़ी उदय त्यागी ने अपनी जीत का श्रेय जिला तीरंदाजी संघ सहारनपुर, स्कूल प्रबंधक प्रशांत राणा और कोच अनिल कुमार को देते हुए कहा कि वह देश के लिए ओलंपिक में खेलना चाहते हैं और वहां पर स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करने की इच्छा रखते हैं। उदित त्यागी की सफलता पर परिजनों में और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी प्रियंक त्यागी दिलाते हैं प्रशिक्षण।

सहारनपुर के खटोली गांव के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी प्रियंक त्यागी सहारनपुर के गांव गांव से तीरंदाजी क्षेत्र में खिलाड़ियों को निकालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने जिला स्तर पर एक संगठन का गठन किया है जो स्कूल बैग ग्रामीण क्षेत्रों में एकेडमी तैयार कर खिलाड़ियों को तीरंदाजी क्षेत्र से जोड़ने का काम कराते हैं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश