दुष्कर्म के आरोपी ने बलकटी से वार कर के कर दी पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी के फंदे पर लटका।

देवबंद/नागल: नागल में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ती ने अपनी पत्नी की बलकटी से वार कर के हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।

बताया गया है कि आरोपी चार साल पहले अपनी ससुराल पक्ष की एक लड़की से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में जेल गया था। करीब चार माह पूर्व उसकी मां ने उसकी जमानत कराई थी। अब उसने इस वारदात को अंजाम दे कर आत्माहत्या कर ली।
आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की बलकटी से वार कर हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया

बताया गया कि गांव निवासी सोमपाल 42 पुत्र अतरु चार साल पहले ससुराल पक्ष की बेटी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में जेल चला गया था। करीब चार माह पूर्व उसकी मां ने उसकी जमानत कराई थी लेकिन, छुटने के बाद उसकी पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इससे क्षुब्ध होकर रात दो बजे सोमपाल बलकटी लेकर घर में घुस गया। जैसे ही उसने अपने बेटों अनिकेत (17) और सूरज (18) पर हमले का प्रयास किया तो पत्नी कोशल (40) सामने आ गई। इस पर सोमपाल ने कोशल पर बलकटी से वार कर दिया। गर्दन पर बलकटी लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बेटों के शोर मचाने पर आसपास में जाग हो गई। जब तक पड़ोसी और पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक सोमपाल भी बरामदे में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। इससे उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवाया।

समीर चौधरी रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश