मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंद छात्राओं को बांटे जूते व जुराबें, 31 वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही संस्था।

देवबंद। मानव कल्याण मंच की ओर से शीत ऋतु के आगमन से पूर्व जोशीवाड़ा स्थित श्री जैन कन्या हाई स्कूल की जरूरतमंद छात्राओं को जूते और जुराबें वितरित की गईं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे सच्ची मानव सेवा बताया। महिला मंडल की महासचिव ममता वर्मा ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना पुण्य का कार्य है। यही छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में देश और समाज की सेवा करेंगी। मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना ही सच्ची सेवा है।
मंच के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने बताया कि संस्था वर्ष 1995 से निर्धन, असहाय और पिछड़े वर्ग के लोगों की सहायता कर रही है। स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना जैन ने मंच का आभार जताते हुए कहा कि संस्था कई वर्षों से विद्यालय की छात्राओं की मदद करती आ रही है। महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य प्रतिभा जैन ने मंच के नियमित सेवा कार्यों की सराहना की, जबकि महासचिव राजू सैनी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में ममता वर्मा, अंजलि त्यागी, राजीव शर्मा, श्रुति वर्मा, रुचि जैन, जूही जैन सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

**समीर चौधरी/महताब आज़ाद**

Post a Comment

0 Comments

देश