About us

 बड़ा मकसद- छोटी शुरुआत।



वर्तमान समय में सोशल मीडिया का अपना महत्व है। यह सूचनाओं के आदान-प्रदान का सरल और सहज साधन है। इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए आपकी सेवा में "देवबंद टाइम्स" पोर्टल की शुरुआत की गई है। जो बड़े मकसद के लिए एक छोटी शुरुआत है, लेकिन ये आप लोगों के सहयोग से एक दिन बड़ा प्लेट फार्म जरूर बनेगा। ऐसी हमें आशा है। इसका प्रमुख उद्देश्य बिखरते समाज को एकजुट करना और एकता, अखंडता, भाईचारे को क़ायम करने के साथ-साथ देवबंद और दारुल उलूम देवबंद के अमन शांति और भाईचारे के संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचना है।
" देवबंद टाइम्स" आप के सभी अच्छे कामों को निष्पक्षता के साथ दुनिया भर में पहुंचाएगा। साथ ही देवबंद की जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उनके समाधान का आप के साथ हर संभव प्रयास करेगा।
इस पोर्टल से हम देवबंद सहारनपुर की खबरों साथ क्षेत्र और देश दुनिया की सभी बड़ी खबरें आप तक 24 घंटे पहुंचाने का सफल प्रयास करेंगे। 
आज के सोशल नेटवर्किंग के ज़माने में अभी तक देवबंद का कोई अपना ऐसा पोर्टल नहीं था, देवबंद टाइम्स (उर्दू-हिन्दी) के द्वारा इस कमी को पूरी करने की भी हमारी एक छोटी सी कोशिश है। एक लेखक, विचारक, संवाददाता, समीक्षक, समालोचक और एक पाठक के रूप में आपका स्वागत है। अपने इस पोर्टल की सफलता आपके सहयोग से होगी।
संपादक

Post a Comment

0 Comments

देश