रुड़की। समाजसेविका एवं अधिवक्ता डॉ. शाजिया नाज को अलीगढ़ में अमेरिका की एक संस्था की ओर से दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर निकटवर्ती रामपुर निवासी इमरान देशभक्त ने डॉ. शाजिया नाज का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर इमरान देशभक्त ने कहा कि डॉ. शाजिया नाज ने समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रही हैं, जिससे समाज में शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि डॉ. शाजिया नाज द्वारा चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान भी सराहनीय है। अभियान के माध्यम से वह युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और इसके शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान कर रही हैं।
इमरान देशभक्त ने कहा कि डॉ. शाजिया नाज की माता एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्वर्गीय जीनत नाज भी गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं। आज उनकी बेटी भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने डॉ. शाजिया नाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोहम्मद मुर्तजा, मोहतशीम गौड़ और मोहम्मद प्रवेज आदि मौजूद रहे।
समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

0 Comments