बेनिसन स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने किया शैक्षिक भ्रमण।अरौमा रिसॉर्ट में बच्चों ने ज्ञान के साथ मनोरंजन का लिया आनंद।

देवबंद। बेनिसन स्कूल, देवबंद की ओर से एलकेजी से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एक अक्टूबर को शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सहारनपुर स्थित अरौमा रिसॉर्ट का भ्रमण किया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सामूहिक रूप से समय बिताया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शाइस्ता मैम एवं नदीम सर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों को कक्षा से बाहर सीखने तथा वास्तविक जीवन के अनुभवों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
भ्रमण के सफल आयोजन में समन्वयक कीर्तिका मैम एवं गुलफ्शा गौर का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों के साथ सजदा मैम, उडिता मैम, रश्मि मैम, साहिबा मैम एवं आतिफ सर भी मौजूद रहे। भ्रमण में एलकेजी से कक्षा चार तक के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं यादगार अनुभव बताया।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश