इस्लामिया इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

देवबंद। इस्लामिया इंटर कॉलेज देवबंद में सामाजिक विषय पर आधारित ‘मेरे सपनों का भारत’ शीर्षक से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के पोस्टरों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य क़ाज़ी औसाफ आलम ने कहा कि “हमारा सपना ऐसा भारत होना चाहिए जो शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, रोजगार, सामाजिक सद्भाव और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े। विद्यार्थियों के सपनों और विचारों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है।”
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ, शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत की कल्पना को पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया। कार्यक्रम में श्री अरशद ज़मा, श्री संजय शर्मा, कुमारी फाइजा कुमारी सायमा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच को विकसित करना रहा।

समीर चौधरी/ महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश