साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमूल्य सेवाएं देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

देवबंद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहित्य संगम जन जागृति सामाजिक मंच के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य सेवाएं देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को मंच के स्थानीय कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में महिला पुलिस चौकी प्रभारी स्वाति बालियान ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। जिस कारण आज महिलाएं इंसाफ के लिए घर से बाहर निकल रही हैं। सभासद सुधा गांधी ने कहा कि नारी आज अपनी मेहनत, संघर्ष और साहस के बल पर हर क्षेत्र में पहचान बना रही है। लाला पूरणचंद साहनी मैमोरियल इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. सुनीता ने कहा कि महिला इस सृष्टि की रचनाकार है। उसने बेटी, बहन, बीवी और मां के रूप में अपने अस्तित्व को स्वीकार कराया है। मुख्य अतिथि एवं भाजपा नेत्री श्रीमती प्रियममवदा ने कहा कि समय बदल रहा है, समाज मे महिलाओं के प्रति नज़रिया बदला है। 
श्रीमती आदिति वर्मा,श्रीमती सुमन,कवित्री श्रीमती मीरा चौरसिया, समाजसेवी शाज़िया ज़ीनत नाज़ ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि"महिलाओं को अपने सम्मान के लिए सदैव संघर्षशील रहना होगा,अपने मान-सम्मान के लिए बाधाएं पार करनी होंगी और घरेलू हिंसा के विरूद्ध मुखर होना होगा।कवि बलराज मलिक ने महिला प्रशंसा मे गीत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी पारुल, डा. कांता सिंह, शिक्षिका मधुलिका तंवर, कवियत्री मीरा चौरसिया और समाजसेवी शाज़िया ज़ीनत नाज़ ने भी महिला सशक्तिकरण पर विचार रखें। संचालन शिक्षिका ममता वर्मा ने किया। इस दौरान आदिति वर्मा, सुमन, पूजा चौधरी, शाईस्ता परवीन, जैबा, रीना, प्रियंका, सुधा, सलोनी होरा, प्रीति, राखी शर्मा, राजकुमारी, रानी गंभीर, कीर्ति गौतम आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश