मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंद को आजीविका हेतु रेहड़ी भेंट की।

देवबंद: मानव सेवा को समर्पित संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा “नर सेवा नारायण सेवा” के सूत्र को आत्मसात करते हुए सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शिव शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक जरूरतमंद व्यक्ति को आजीविका चलाने के लिए हाथ की रेहड़ी (ठेला) प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े आशुतोष गुप्ता (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कहा कि जरूरतमंदों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण मंच निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि संस्था निस्वार्थ भाव से निर्धन और असहाय लोगों की सेवा में लगी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की सहायता से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है और मंच भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा। शिव शिशु मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने कहा कि नर सेवा से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। उन्होंने मंच की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। मंच अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने कहा कि निर्धनों की सहायता ही सच्ची सामाजिक सेवा है। मंच के महासचिव राजू सैनी ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल, सभासद रविंद्र चौधरी, विकास देशवाल, अध्यक्ष सुशील कर्णवाल, राजीव शर्मा, महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समीर चौधरी / महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश