देवबंद: नगर की प्रतिष्ठित संस्था मानव कल्याण मंच (महिला मंडल) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'नारी वंदन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। जैन संत निवास, कानूनगोयान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:" के ध्येय वाक्य के साथ हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान संस्था द्वारा समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को 'नारी वंदन पुरस्कार' से नवाजा गया। सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में शामिल रहीं:
डॉ. आशा सनावर (चिकित्सा क्षेत्र), पारूल (संचालिका,, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय), सुधा गाँधी (नगर पालिका सभासद), सुमन जैन (संचालिका, बचपन प्ले स्कूल), ज्योत्स्ना पुंडीर (कोऑर्डिनेटर, दून वैली पब्लिक स्कूल), अदिति वर्मा, (संचालिका, स्टूडियो-7 मैराकी मेकओवर)
मुख्य अतिथि और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि आज महिलाएं घर से लेकर राष्ट्र निर्माण तक में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी मां के महत्व को कम कर रही है, जो कि आत्म-अवलोकन का विषय है।
विशिष्ट अतिथि महिला सब-इंस्पेक्टर अवनि शर्मा ने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। दून हिल्स एकेडमी की प्रधानाचार्या अंजलि वर्मा ने कहा कि आज की नारी पायलट से लेकर वैज्ञानिक तक बनकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
प्रेरक उद्बोधन
ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहन पारूल ने नारी को सृष्टि की जननी बताते हुए बच्चों में संस्कार रोपण के लिए उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. आशा सनावर ने महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने द्रौपदी मुर्मू, सुधा मूर्ति और किरण बेदी जैसी हस्तियों का उदाहरण देते हुए नारी के दृढ़ संकल्प की सराहना की। मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि नारी धरती पर अपने सबसे पवित्र रूप माता के रूप में होती है और मां को ईश्वर से भी बढक़र माना गया है। मंच के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल और महासचिव राजू सैनी ने संस्था के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा छाबड़ा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. कान्ता त्यागी, प्रतिभा जैन, अनीता बंसल, ममता वर्मा, पूनम कौशिक, मीनू शर्मा, अलका अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंजलि त्यागी, पूजा बंसल, पूनम भटनागर, धीरज वर्मा, पूजा वर्मा, शुभलेश शर्मा, अंजना मिश्रा, रीटा सिंह, मोनिका टांक, सीमा गुप्ता, सोनिया वर्मा, नीलम सिंघल, अंजू श्री, दीपिका प्रभाकर, गुरमीत कौर, राजीव शर्मा और अमित गर्ग (बिट्टू) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समीर चौधरी/ महताब आज़ाद।

0 Comments