महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती पर भारत सरकार से उन्हें भारतरत्न देने की मांग।

देवबंद: राम किशन सैनी अधिवक्ता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहारनपुर ने कहा है कि आज पूरा देश जयंती माना रहा हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा उत्थान के लिए बहुत काम किया। 1848 में पहला महिला विधालय खोला, तीन साल में 18 विधालय खोले जिनमें निःशुल्क शिक्षा दी जाती थी। इनका जन्म 11 अप्रेल 1827 को पुणे में हुआ,  पिता का नाम गोविंद राव फुले, माँ का नाम चिमना बाई, 
पत्नि सावित्री बाई को पहले शिक्षित किया, देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनी। प्रमुख पुस्तक गुलाम गिरी विश्व की सबसे लोकप्रिय पुस्तक है। जीवन भर गरीब किसान मजदूरों दलितों अति दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, शोषित वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया। भारत सरकार से मांग है कि फुले दंपति को भारत रत्न दे,  आज के दिन महात्मा फुले फिल्म रिलीज हुई है उसको टैक्स फ्री करे सरकार। 
इस दौरान डॉ संदीप सैनी, मोनू सैनी, हरपाल सैनी, अंकित सैनी, सोनू सैनी, मंजू सैनी, ओम वटी सैनी, कर्ण सिंह सैनी आदि रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश

MrJazsohanisharma