आशीष त्यागी हत्याकांड के मामले में त्यागी ब्राह्मण समाज ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात।

देवबंद/सहारनपुर: आशीष त्यागी हत्याकांड के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। घटना के बाद त्यागी ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी बनी हुई है। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के प्रतिनिधि मंडल ने मृतक आशीष त्यागी के परिवार से मुलाकात करते हुए सांत्वना प्रकट की है। प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हत्या आरोपियों का एनकाउंटर और पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में त्यागी ब्राह्मण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने सहारनपुर पहुंच शारदा नगर में मृतक आशीष त्यागी के परिवार से मुलाकात की और घटना के संदर्भ में अब तक भी कार्रवाई की जानकारी भी ली। पीड़ित परिवार ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। जिस पर महासचिव अभिषेक त्यागी ने प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर वार्ता करते हुए घटना खुलासा का करने की मांग की। इसके उपरांत प्रेस वार्ता को संबोधित सेअभिषेक त्यागी ने कहा कि सहारनपुर अपराध का गढ़ बन चुका है। चार दिन के अंदर ही आशीष त्यागी और एक फौजी की हत्या होना इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 48 घंटे का समय प्रशासन को दिया जा रहा है अगर 48 घंटे के अंदर अंदर आरोपियों का एनकाउंटर और पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता नहीं दी जाती तो त्यागी ब्राह्मण समाज सहारनपुर को बंद करने का काम करेगा। हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के नेतृत्व में सहारनपुर की ओर कूच करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहारनपुर के भाजपा के विधायक असंवेदनहीन हो चुके हैं। सहारनपुर में घटना हो जाती है और भाजपा के विधायक फीता काटने में लगे हुए हैं। त्यागी ब्राह्मण समाज के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे विधायक को समाज सबक सिखाने का काम करेगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी उर्फ बिट्टू, नीरज त्यागी, आशीष वशिष्ठ, मनीष शर्मा, मास्टर अनुज त्यागी, मनोज त्यागी, निर्दोष त्यागी, चंदन त्यागी, भूषण त्यागी, आशीष त्यागी, शुभम त्यागी, अरविंद त्यागी आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश

MrJazsohanisharma