देवबंद: राम किशन सैनी अधिवक्ता जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने कहा है कि सम्राट अशोक का जन्म ईसा पूर्व 302 को पाटलिपुत्र में हुआ, पिता जी का नाम सम्राट बिन्दु सार, दादा जी का नाम चक्रवर्ती सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य था. अशोक महान मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा साम्राज्य के महान शासकों में से एक शक्तिशाली, युद्ध प्रिय राजा थे. इनका शासनकाल इसा पूर्व 269 से 232 तक रहा।
कलिंग विजय के बाद इन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया एवं जीवन भर बौद्ध धर्म का प्रचार पूरे विश्व में किया. शांति प्रेम अहिंसा पर बल दिया. अनेक शिलालेख, स्तंभ, अभिलेख से दर्शाता है कि अशोक महान ने अखंड भारत की रचना की, आज उनके प्ररेणा विचारों को अपनाने की आवश्यकता है।
उपस्थित रहे डॉ संदीप सैनी, बबलू सैनी, सतेंद्र पालीवाल एडवोकेट, अरुण कश्यप, सोनू सैनी, जोगिंदर सैनी, लोकेश सैनी आदि।
समीर चौधरी/महताब आज़ाद।
0 Comments