देवबंद: व्यापारियों के हितों की अग्रणी संस्था उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की देवबंद इकाई, युवा व्यापार मंडल और महिला उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी और महिला कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। मां लक्ष्मी का पूजन और माल्यार्पण नगर पालिका परिषद देवबंद के चेयरमैन विपिन गर्ग और राघवदास अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी में महिला अध्यक्ष चंदनबाला जैन, युवा अध्यक्ष अश्वनी गर्ग और श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलशाद चार्ली को पदभार सौंपा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चेयरमैन विपिन गर्ग, राघवदास अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, सुधीर गर्ग बबली, संजय सैनी, बृजपाल सहगल, दिनेश माहेश्वरी, और संगठन के संरक्षक अशोक गुप्ता पत्रकार सहित अनेक गणमान्य मंचासीन रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि व्यापारी किसी भी राष्ट्र की आर्थिक रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी में राहत देकर व्यापारियों को बड़ी सुविधा दी है। “हमारे शासन में व्यापारी स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं,” उन्होंने कहा और नव कार्यकारिणी को बधाई दी। भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमें याद रखना चाहिए कि पार्टी या कौम से पहले हम व्यापारी हैं — आवाज़ दो हम एक हैं। कार्यक्रम का संचालन अजय गर्ग ने किया जबकि समापन पर नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लक्की गोयल, मकबूल अहमद, अजय कुमार जैन, मुस्तफा सलमानी, देवी दयाल शर्मा, मनमोहन गर्ग, फूल मियां, विनय त्यागी, भारत भटनागर, अजय जैन, आलोक गर्ग, जैनेंद्र शर्मा, मोहम्मद फाकिर, अरविंद शर्मा, गोपाल महेश्वरी, सरफराज मलिक, परवेज खान, मनीष गर्ग, राजीव बंसल, बलराम महेश्वरी, आशीष मित्तल, अश्वनी जैन, श्याम चौहान, विशाल गर्ग सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

0 Comments