विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बेनिसन स्कूल में दिया गया वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का संदेश।

देवबंद। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बेनिसन स्कूल, देवबंद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के महत्व एवं समाज में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों के मार्गदर्शक हैं तथा उनकी सीख आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं सजदा खान, कीर्तिका वर्मा, तूबा, फातमा एवं गुलफ्शा गौर का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एमी, हसन, शादान, रियांश, अनिरुद्ध, अरहान अली, अलीश्बा, इब्राहिम एवं आयत ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का संदेश दिया।
विद्यालय के निदेशक श्री नदीम चौधरी, प्रबंधक डॉ. शाइस्ता चौधरी एवं प्रधानाचार्य श्री श्रीकांत चौधरी ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और संस्कारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश