देवबंद: नगर के प्रतिष्ठ शिक्षण संस्थान बेमिसन पब्लिक स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री नदीम चौधरी, प्रबंधिका डॉ. शाइस्ता चौधरी एवं प्रधानाचार्य श्री श्रीकांत चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की झलक देखने को मिली। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे समारोह का उत्साह और भी बढ़ गया।
विद्यालय के निदेशक नदीम चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।
प्रबंधिका डॉ. शाइस्ता चौधरी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ देशप्रेम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
प्रधानाचार्य श्री श्रीकांत चौधरी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापकगण राजीव अग्रवाल, दिनेश सैनी, अहमद, अनम इनाम, गुलफशा गौर, साजदा, कृतिका, उदिता, जोया, जैनब, महक, सायबा, रशमी, तुबा, फातमा, साजिद, मनोज सैनी, धीरज भास्कर, प्रीति, संजय, आसिफ, मनीष, आकाश, सोहेल, आतिफ, नजमा, सुमबुल एवं अभिषेक चौधरी सहित समस्त अध्यापकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
समीर चौधरी।

0 Comments