पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित सभी अखाड़ों व झांकियां को किया गया सम्मानित।

देवबंद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वधान में पूर्व की भांति श्री कृष्णा शोभायात्रा में सम्मिलित सभी अखाड़ों व झांकियां को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल जयवीर राणा, डॉ. रवि प्रकाश खुराना, नगर अध्यक्ष भाजपा अरुण गुप्ता, संघ से आशुतोष, वरिष्ठ प्रचारक पंकज, ठाकुरद्वारा कमेटी से अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री अशोक गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राकेश सिंघल मंत्री, अंकित जैन, बृजेश कंसल आदि लोग मौजूद रहे। 
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल व महामंत्री राजेश सिंघल ने बताया कि व्यापार मंडल पूरे वर्ष हर तरीके से धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देता रहता है इसी कड़ी में आज श्री कृष्ण शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी झांकियां को सम्मानित किया जाता है। इस दौरान व्यापार मंडल से संदीप शर्मा एडवोकेट, रोबीन अग्रवाल, रोहित गर्ग, अनु गोयल, नीरज जैन, डॉ राहुल वर्मा, अमित कंसल, अंशुल वर्मा, सचिन शर्मा, शिवम तायल, अजय गर्ग आदि साथी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश