देवबंद में कल होगी त्यागी समाज की महापंचायत, हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद, बोले त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐतिहासिक होगी महापंचायत।

देवबंद: त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि शुक्रवार 2 फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक और निर्णायक होगी। महापंचायत में उत्तर प्रदेश समिति कई राज्यों के हजारों लोग शामिल होंगे।
गुरुवार को देवबंद के मजनूं वाला रोड पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा शुक्रवार को देवबंद में देवीकुंड मैदान में त्यागी ब्राह्मण समाज की महापंचायत ऐतिहासिक होने जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों के हजारों लोग शामिल होंगे। मांगेराम त्यागी ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की एकजुट और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक भागेदारी तय करना है। क्योंकि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने त्यागी समाज को सम्मान नहीं दिया है। अब त्यागी समाज अपनी एकता का अहसास कराएगी और सम्मान देने वाले राजनीतिक दल को ही अपना समर्थन देगा। 
मंडल प्रभारी शिवकुमार त्यागी और जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी ने कहा महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार को देवीकुंड मैदान पर हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर महापंचायत में विचार होगा। उन्होंने कहा प्रशासन किसी भी प्रकार से महापंचायत में पहुंचने वाले लोगों को परेशान ना करें अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रेस वार्ता में स्वराज त्यागी, अक्षय त्यागी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, विनय त्यागी, बबल त्यागी, संदीप त्यागी, ऋषभ त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
महापंचायत को लेकर सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया आयोजकों द्वारा महापंचायत को लेकर आठ सौ लोगों के पंचायत में शामिल होने को लेकर जानकारी दी गई है। जिसके आधार पर ही पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा रही है। अगर इससे ज्यादा भीड़ कार्यक्रम में शामिल होती हैं तो उसके लिए आयोजकों की जवाबदेही होगी।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश