लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा पहुंचे लोकसभा क्लस्टर प्रभारी सतपाल सैनी का हुआ जोरदार स्वागत।

देवबंद: भारतीय जनता पार्टी सहारनपुर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा देवबंद टोल प्लाजा पर सतपाल सैनी (एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष) पुष्प देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
शीर्ष नेतृत्व द्वारा सतपाल सैनी को सहारनपुर लोकसभा सहित पांच लोकसभाओं का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव के निमित्त आज प्रथम आगमन पर लोकसभा संचालन समिति की बैठक लेने वह सहारनपुर पहुंचे। इस से पूर्व देवबंद में उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विपिन भारतीय भाजपा जिला मंत्री, नितिन गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, सोनू सैनी जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधर/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश