जिला जज ने किया देवबंद कचहरी परिसर में बने उप डाकघर का लोकार्पण।

देवबंद: डिस्ट्रिक्ट जज बबीता रानी ने शनिवार को देवबंद कचहरी परिसर में उप डाकघर का लोकार्पण किया। साथ ही महिला बार रूम और लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया।

बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज बबीता रानी ने कहा कि देश की अदालतें निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ पीड़ितों को न्याय दे रही हैं। इसी के चलते प्रत्येक देशवासी का भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूर्ण भरोसा है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पुंडीर ने कहा कि कचहरी परिसर में उप डाकघर खुलने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी लाभ मिलेगा। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने जिला जज का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश ललित नारायण झा, अपर जिला सत्र न्यायाधीश निधि, एसीजेएम परविंदर सिंह, सिविल जज नितिन कुमार, अपर सिविल जज प्रिंस सिंघल, एसडीएम अंकुर वर्मा, ईओ धीरेंद्र कुमार राय, एड. सुरेंद्र पाल सिंह, संदीप शर्मा, देश दीपक त्यागी, अमित पुंडीर, नरेश चौहान व दुष्यंत त्यागी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश