22 जनवरी को रामलला अपने भवन में विराजमान होंगे, बोले राज्यमंत्री बृजेश सिंह, अब भारत में दो बार मनाई जाएगी दीपावली।

देवबंद: पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि अब भारत में एक नहीं बल्कि दो दीपावली मनाई जाएगी क्योंकि 22 जनवरी को करीब 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भवन में विराजमान हो रहे हैं।
शनिवार को हाईवे स्थित नितारा फार्म हाउस में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि 22 जनवरी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। यह दिन भगवान राम के वापस अपने घर लौटने का दिन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 22 तारीख को अपने घरों को सजाने, राम नाम और हनुमान चालीसा का पाठ करने और दीपावली मनाने का आहवान किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों को श्री राम का भगवा ध्वज व गोबर से निर्मित विशेष दिए भेंट किए। बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, भाजपा नगरध्यक्ष अरुण गुप्ता, देवबंद देहात अध्यक्ष सोनित कश्यप, बडग़ांव मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, तल्हेड़ी मंडल अध्यक्ष राहुल वीरपुर, कुलदीप सैनी, राजेश अनेजा, राममोहन सैनी, अजय गर्ग, बलवीर सैनी, जोगेंद्र जाटव, विशाल शर्मा, बलराज मलिक आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद

Post a Comment

0 Comments

देश