10 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद, आज ही पत्नी ने एसएसपी से लगाई थी पति की सकुशल बरामदगी की गुहार।

देवबंद: 10 दिन से लापता व्यक्ति का शव स्टेट हाईवे स्थित साईं धाम के निकट टावर के पास से पुलिस ने बरामद किया है। आज ही मृतक की पत्नी ने एसएसपी सहारनपुर को पत्र भेज कर पति को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी।

नगर के मोहल्ला छिम्पीवाडा निवासी महिला सीमा ने शनिवार को एसएसपी सहारनपुर डॉक्टर विपिन ताड़ा को भेजे गए पत्र में बताया था कि 11 जनवरी को उसका पति अफजाल उर्फ मोनू नगर के अलग अलग मोहल्ला निवासी दोस्तों के साथ घर से गया था। लेकिन उसके बाद वापस नहीं आया। महिला ने बताया कि तलाश करने पर पता चला कि अफजाल को उक्त लोगों के साथ हाइवे पर देखा गया था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस मामला दर्ज करके लापता व्यक्ति की तलाश कर रही थी। शनिवार की देर रात पुलिस को सांई धाम के निकट टावर के पास से मोनू उर्फ अफजाल का शव बरामद हुआ है। मोनू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश