भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती।

देवबंद: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जयंती देवबंद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी।
सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी के मौहल्ला बैरुन कोटला स्थित आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की 99वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके देश के विकास के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी सुलझे हुए राजनेता थे, वे कुशल प्रशासक थे, भारत को परमाणु महाशक्ति सारी दुनिया के विरोध के बावजूद बनाया, ग्रामीण सड़क जैसी योजनाओं से ग्रामीणों की जिंदगी बदली, हिंदी को दुनिया में ऊंचाई तक पहुंचाया, सहज और सरल हर व्यक्ति के दिल पर राज करते थे। देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर अब्दुल कादिर गौड़, परवेज अब्बासी, शाहिद पठान, फुरकान अंसारी, मुन्ना, शराफत, कारी आमिर उस्मानी, शहजाद अली, नावेद कुरैशी, इरशाद, दानिश आदि सहित काफी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश