धूमधाम से मनाई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती, सपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद।

देवबंद: सपाईयों ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके कार्यों का बखान भी किया।

बुधवार को मोहल्ला दीवान स्थित कार्यालय पर युवा सपा नेता व पालिका सभासद हैदर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हैदर अली ने कहा कि देश की सियासत में स्व. मुलायम सिंह यादव की अपनी एक अलग पहचान थी। इसी वजह से लोग उन्हें नेताजी कहकर संबोधित करते थे। उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसमें शाहनवाज मलिक, रमजानी कुरैशी, शाहबाज, मो. अहमद आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश