सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, महिला ने दो लोगों पर लगाया बलात्कार के प्रयास का आरोप।

देवबंद: सम्पूर्ण समाधान दिवस में नगर क्षेत्र के एक दर्जन लोगों ने अपनी अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराई। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। साथ ही अन्य शिकायतों के समाधान हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शनिवार को हाईवे स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद के नेतृत्व में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोतवाली, तहसील, पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग आदि से सम्बंधित 12 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर एसडीएम अंकुर वर्मा समेत स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

महिला ने दो लोगों पर लगाया बलात्कार के प्रयास का आरोप, अधिकारियों से लगाई कार्रवाई की गुहार।
देवबंद: समाधान दिवस में पहुंची एक महिला ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दो लोगों पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसका अपने पति साजिद निवासी मोहल्ला सराय काहरान से विवाद चल रहा है। जिसकी 31 अक्टूबर को देवबंद न्यायालय में तारीख थी। आरोप है कि इसी दौरान साजिद उसे व उसकी माता आमना को फैसले की बात कहते हुए तल्हेड़ी चुंगी निवासी एक व्यक्ति के यहां ले गया। जहां पर गाली गलौज करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए गए और दो लोगों ने उनके साथ बलात्कार का प्रयास किया। शोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बामुश्किल बचाया। पीड़ित महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाए।

समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश