पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आज देवबंद आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कार्यक्रम में हुआ बदलाव, एक घंटा रुकेंगे।

देवबंद: समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री अखिलेश यादव के आज गुरुवार 2 नवंबर के देवबंद आगमन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब अखिलेश यादव तीस मिनट की जगह करीब एक घंटा देवबंद में रुकेंगे। पार्टी कार्यालय से कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

दो नवंबर (आज) अखिलेश यादव प्राइवेट वायुयान से अपराह्न 12.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से अखिलेश यादव कार द्वारा फिरदौस गार्डन में पूर्व विधायक माविया अली के बेटे पालिका सभासद हैदर अली के विवाह समारोह (दावत ए वलीमा) में शिरकत करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की और से समारोह स्थल फिरदौस गार्डन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आधा घंटा समारोह में रुकने के बाद अखिलेश यादव 1.15 बजे पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा के पुत्र व देवबंद विधानसभा-05 के प्रभारी कार्तिकेय राणा के अशफाकउल्लाह खां (मजनूवाला) मार्ग स्थित प्रकाश होटल में पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। 1.45 बजे अखिलेश यादव कार से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सूत्र बताते हैं कि प्रकाश होटल में अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं, सपाईयों ने भी अखिलेश यादव के आने को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश