देवबंद वासियों को 'वंदे भारत' ट्रेन की सौगात, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने की स्टॉपेज की घोषणा, कांग्रेस पर बरसे, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान।

देवबंद: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने देवबंद क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए इस रूट पर पिछले महीने शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और केंद्र की मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षो में भारत आर्थिक प्रगति करते हुए 10वें स्थान से पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जबकि अगले तीन वर्षो में भारत दुनियां की पहली तीन बेहतर अर्थव्यवस्था वाले देशो में शामिल हो जाएगा।
इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि डा. मनमोहन सिंह कितने ही बड़े अर्थशास्त्री हो लेकिन मोदी सरकार ने देश को दुनियां की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशो की श्रेणी में शामिल करा देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में मुफ्त डबल डोज के 220 करोड वैक्सीन लगाने का रिकार्ड हो या देश की 80 करोड जनता को मुफ्त राशन देने का कार्य हो यह काम सिर्फ मोदी सरकार ही कर सकती थी। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार विकास की श्रेणी में अव्वल है। उन्होंने देवबंद में वंदेभारत का स्टापेज और शीघ्र ही सहारनपुर से प्रयागराज तक चलाई जाने वाली वंदेभारत का स्टापेज कराए जाने की घोषणा की। 
रेल मंत्री ने कहा कि सहारनपुर से मां शाकुंभरी तक रेलवे लाइन के सर्वे को फंड रिलिज किया जा रहा है। कहा कि मोदी सरकार अन्नदाताओं की बेहतराई के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं चला रही है। जिसकी मिसाल नौ वर्षो में यूरिया के दामो में एक रुपये की भी बढ़ौतरी न होना है। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश के विकास कार्यो को चैलेंज के रुप में लेकर कर रही है। यहीं कारण है आज देश के भीतर और बाहर पीएम मोदी के नेतृत्व को सुरक्षा की दृष्टि से देखा जा रहा है। कहा कि देश विकास के परिवर्तन के युग से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व रेल मंत्री ने स्टेट हाईवे स्थित एक पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन से संबोधित किया और उन से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया। वहीं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने नगर के दून वैली पब्लिक स्कूल और मेपल्स एकेडमी के बच्चों से संवाद किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधनतंत्र ने रेल मंत्री का जोरदार स्वागत किया,  रेल मंत्री ने बच्चों के सवालों का जवाब दिया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश