"भारत जोड़ो यात्रा" के बाद कांग्रेसियों ने शुरु किया "हाथ जोड़ो" अभियान, जनपद में देवबंद विधानसभा से शुरु हुई यात्रा।

देवबंद: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" के बाद अब कांग्रेसियों ने "हाथ से हाथ जोड़ो" जनसंपर्क अभियान पद यात्रा को आरंभ कर दिया। शनिवार को गांव भायला से आरंभ हुए अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताया।

गांव भायला में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भेदभाव और नफरत की सियासत नहीं की है। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही एक दूसरें को जोड़ने और सौहार्द का कार्य किया है। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि हाथ से हाथ जोडों यात्रा का उद्देश्य नफरत को दूर करना है। इस दौरान अजय त्यागी, राहत खलील, तंजीम सिद्दीकी, अजय राणा, वरयाम खान, अशोक सैनी, अफजाल कुरैशी, शाहबाज गौड़, अब्दुल कादिर त्यागी और सुरेंद्र कौशिक आदि कांग्रेसी जनसंपर्क में मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश