देवबंद में फ्रांसीसी नागरिकों का तिरंगा व भागवत गीता भेंटकर किया गया स्वागत, महमानो ने की भारतीय सभ्यता की प्रशंसा।

देवबंद: भारत भ्रमण पर आए फ्रांसीसी नागरिकों के दल का मंगलवार को नगर की प्रीत विहार कालोनी में स्वागत किया गया। इस दौरान दल में शामिल महिलाओं ने भारतीय सभ्यता की जमकर तारीफ की।

फ्रांस की योग शिक्षिका इसाबेल के नेतृत्व में आया नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत भ्रमण के साथ ही यहां की संस्कृति और जगह जगह पहुंच योग की शिक्षा ले रहा है। दो दिनों से उक्त दल देवबंद में डेरा डाले है। योग गुरू डा. अरुण योगी से योग की शिक्षा लेने के बाद मंगलवार को फ्रांसीसी नागरिकों का प्रीत विहार कालोनी में लोगों ने तिरंगा झंडा, माता की चुनरी व भागवत गीता की प्रति भेंटकर स्वागत किया। 
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एड. के आवास पर हुए कार्यक्रम में इसाबेल ने कहा कि भारतीय सभ्यता विश्व में सभी को ज्ञान विज्ञान से फलीभूत कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मार्गरेट, कैथरीन, क्रिस्टल, कृष्ण लीला कोहली, मैगी व थीपू ने अपने स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान योग गुरु डा. अरुण योगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एवं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजय गर्ग ने फ्रांसीसी नागरिकों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश