चार दिवसीय सालाना समागम के आखिरी दिन निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी के सदस्यों ने दिखाए जौहर।

देवबंद: ग्राम पनियाली में स्थित गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब पातशाही छवीं में चार दिवसीय सालाना समागम व श्रीमान 108 संत अकाल पुरख सिंह जी की 53 वीं बरसी पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन कीर्तन दरबार आयोजित कर नगर कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी के सदस्यों के जौहर देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।
शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें गुरूद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के हजूरी रागी जतिन्दर सिंह (दिल्ली), अर्जुन सिंह परवाना (कुरुक्षेत्र), सतवंत सिंह ( अमृतसर), अंग पाल सिंह (सहारनपुर), नरेंद्र सिंह नूर (सहारनपुर), मनिंदर सिंह (देहरादून) ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।
रछपाल सिंह पाल (जालंधर),डा. हरि सिंह जाचक (लुधियाना) व कवि जमीर अली जमीर (मलेरकोटला) ने कविता के माध्यम से गुरू यश का गायन किया। कीर्तन दरबार उपरांत गांव में पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें दलेर खालसा गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के आगे संगत सफाई करते हुए चल रही थी। गुरबाणी कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बाबा रणजीत सिंह, रवींद्र सिंह, हरजीत सिंह, कंवरपाल सिंह, अजब सिंह, ग्राम प्रधान पवित्र सिंह, कुलजिंदर सिंह, जरनैल सिंह, राजपाल सिंह, रविपाल सिंह, गुरदीप सिंह, जोध सिंह, गुरमीत सिंह, अमरदीप सिंह, खुशप्रीत सिंह के अलावा देवबंद, नागल, मुजफफर नगर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड की संगत ने भाग लिया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश