देवबंद में सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

देवबंद: ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों को देवबंद में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जरुरतमंद की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग और नरेश प्रधान के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित नरेश प्रधान के आवास पर गरीब लोगों को भीषण सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबलों का वितराण किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा से बढ़कर अन्य कोई परोपकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आजकल भीषण सर्दी चल रही है ऐसे में गरीब और मजबूर लोगों को कंबल वितरण करना उन्हें ठंड से बचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। नरेश प्रधान ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए सभी का दायित्व है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार जरुरतमंद की मदद करें। इस दौरान राजेश अनेजा, जोगिंदर जाटव, अजय जाटव, अमन सिंघल, लखन और अमित सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश