देवबंद तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर : सुरेंद्रपाल, भ्रष्टाचार विरोधी टीम विभिन्न विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार की खोलेगी पोल।

देवबंद:  हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्रपाल सिंह एड. ने कहा कि देवबंद तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी पोल खोलने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी टीम का गठन किया गया है।
सोमवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में ठा. सुरेंद्रपाल सिंह एड. ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। लेकिन देवबंद तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सत्ता का आनंद लेने में लगे हैं जबकि विपरित विचारधारा की सरकारों में संघर्षरत् कार्यकर्ता व वोटर भारी उपेक्षा का शिकार हो रहा है। ठा. सुरेंद्रपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी टीम का गठन किया गया है। जो विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार की ऑडियो और वीडियो बनाकर सीधे मुख्यमंत्री को भेजेगी। बैठक में साधुराम पंवार, भानू प्रताप सिंह, अंकित राणा, अतुल कुमार, राघव धीमान, जयकुमार, गौरव पुंडीर, बिट्टू त्यागी, भूपेंद्र वर्मा, शेषपाल, बिजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश