आज से देवबंद में रुकेगी दिल्ली-सहारनपुर सुपर फास्ट, दारूल उलूम सहित सामाजिक संगठनों की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री की बड़ी घोषणा।

देवबंद: सोमवार को देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु से दारुल उलूम देवबंद सहित विभिन्न संगठनों द्वारा कई ट्रेनों का स्टॉपेज देवबंद में किए जाने की मांग के चलते रेल मंत्री ने क्षेत्र के ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेल मंत्रालय की ओर से दिल्ली सहारनपुर सुपरफास्ट 20411 और 20412 का नया शेड्यूल जारी करते हुए इस ट्रेन का देवबंद में 8 नवंबर मंगलवार से स्टॉपेज करने की घोषणा की गई है।
प्रतिदिन सुबह 9:40 पर दिल्ली से सहारनपुर के लिए चलने वाली 20411 दिल्ली सहारनपुर सुपरफास्ट 12:00 बजे देवबंद पहुंचेगी और शाम को 7:15 बजे 20412 सहारनपुर से चलकर 7:40 बजे देवबंद में पहुंचेगी।
रेलवे कोचिंग बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली सहारनपुर सुपरफास्ट का 8 नवंबर 2022 मंगलवार से देवबंद में स्टॉपेज होगा, हालांकि इस स्टॉपेज फिलहाल 6 महीने के लिए अस्थाई बनाया गया है और 5 महीने में इसकी पूरी रिपोर्ट देवबंद रेलवे स्टेशन से मांगी गई है, टिकटों की बिक्री के आधार पर इस आदेश को स्थाई किया जाएगा।
यह ट्रेन देवबंद में रोके जाने से दिल्ली सहारनपुर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस घोषणा के साथ ही सामाजिक संगठनों के साथ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी गदगद हैं, वही रेल यात्रियों ने भी हर्ष व्यक्त किया।

बता दें कि सोमवार को देवबंद पहुंचे रेल मंत्री अश्वनी विष्णु से विश्व विख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद सहित नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा कई ट्रेनों का देवबंद में स्टॉपेज करने की मांग की गई थी, जिसके बाद सोमवार को सहारनपुर दिल्ली सुपरफास्ट को 8 नवंबर से ही देवबंद में स्टॉपेज की घोषणा कर दी गई है।

समीर चौधरी/रियाज अहमद।
महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश