कार्यकर्ताओं में जोश भर गए रेल मंत्री, विपक्ष पर कसा तंज, बोले इस बार देवबंद में बनेगा भाजपा का चेयरमैन।

देवबंद: सहारनपुर जनपद में दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को देवबंद पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी एवं मंडल महामंत्रियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लोकसभा एवं विधानसभा संचालन समिति की बैठक में रेल मंत्री ने कहा कि देवबंद में भाजपा की जड़ें बहुत मजबूत हैं। आगामी सभी चुनावों में यहां से भारतीय जनता पार्टी ही विजय होगी।
निकाय चुनाव पर रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि यहां कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर महसूस हुआ है कि देवबंद में भाजपा मजबूत है। उन्होंने कहा कि इस बार देवबंद में भाजपा का ही चेयरमैन बनेगा।
रेल मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 साल पहले तक बुआ और भतीजे के अलावा किसी का नाम नहीं होता था। संगठन की मजबूती से हम लोग जीते। लगातार दो बार यूपी में जीत दर्ज की।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुआ कहा कि मंडल स्तर पर काम हो। टोली बनाकर काम करें। इसमें शक्ति केंद्र के साथ बूथ स्तर के लोग शामिल हो। मण्डल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर बैठकें की जाए। इसी फार्मूले पर काम करते हुए शेड्यूल चार्ट बना लिया जाए।
इस दौरान मां बाला सुंदरी देवी के नाम से स्टेशन का नाम रखे जाने के सवाल पर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार से इसको लेकर चर्चा करनी पड़ेगी। कहा कि सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन का डिजाइन है। इसका डिजाइन वर्ल्ड क्लास कैसे हो और इसे अपनी संस्कृति से इसे कैसे जोड़ा जाए, इस काम को लेकर आगे बढ़ा जाएगा। 
लोकसभा प्रवास बैठक के बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह के साथ गांव जड़ौदा जट उनके आवास पर पहुंचे। यहां वह कुछ समय विश्राम करने के उपरांत रामपुर मनिहारान के लिए रवाना हो गए। इसके बाद में सहारनपुर पहुंचेंगे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश