कवि महताब आजाद को मिला "रामधारी दिनकर व लाल बहादुर शास्त्री सम्मान"

कवि महताब आजाद को मिला "रामधारी दिनकर व लाल बहादुर शास्त्री सम्मान"
देवबंद: नगर के युवा लेखक एवं राष्ट्रवादी कवि डॉक्टरेट महताब आजाद को साहित्यिक संस्था अंतरराष्ट्रीय साहित्य साधना स्वर बदायूं की ओर से "रामधारी दिनकर व लाल बहादुर शास्त्री सम्मान" और हिंदी साहित्य अंचल मंच अररिया बिहार द्वारा "हिंदी साहित्य श्रेष्ठ कलम सम्मान" से नवाजा गया है। उनको यह सम्मान ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ के लिए दिए गया है। 
महताब आजाद ने सम्मान मिलने पर संस्थाओं का दिल से आभार जताया। महताब आजाद को सम्मान मिलने पर अशोक गुप्ता, कमल देवबंदी, अरविंद सिंघल, विनोद निराश, असद सिद्दीकी, सुहैल अकमल, अरशद सिद्दीकी, ममता वर्मा, डा. नदीम शाद, डा. नदीम सलीम, नबी हसन, जहाज देवबंदी, पुनीत बालाजी, सूरज तिवारी आदि ने हर्ष जताया है। 

Post a Comment

0 Comments

देश