त्योहारों पर गुलजार हुए नगर के बाजार, राज्यमंत्री ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, दिए भी खरीदे।

त्योहारों पर गुलजार हुए नगर के बाजार, राज्यमंत्री ने बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, दिए भी खरीदे।
देवबंद: दीपों के त्योहार दीपावली पर नगर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रोशनी के इस त्यौहार को लोग अपनों के साथ हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
पवन पर्व के चलते रविवार को भी नगर के बाजार खुले, इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने नगर के मुख्य बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और जनता को दीपावली की बधाई देते हुए दिए खरीदे।
इस अवसर पर कुंवर बृजेश सिंह व्यापारियों और आम लोगों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली के पावन  पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। इस दौरान उन्होंने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भी हौसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी।
कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि, भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। दीपावली का त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है।
इस दौरान विपिन गर्ग, सम्राट राणा, लकी वर्मा, अरुण गुप्ता, चौधरी रविंदर, यशवंत राणा, डॉ. उपेंद्र, अभिषेक त्यागी, मनोज सिंघल, हरिओम सिंघल, सरदार बालेंदर सिंह, विनय कुमार काका, राम मोहन सैनी, दीपक गर्ग, विपिन भारतीय आदि रहे।
वहीं धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर से लेकर गांव तक दुकानें सजी हुई हैं, जगह-जगह अलग-अलग तरह के खूबसूरत दीपावली के दिए बिक रहे हैं। दुकानों पर खरीदारों की लाइन लगी है। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद पर्व के चलते बाजार खुले और सुबह से ही बाज़ार में खरीदारों की भीड़ है। ज्वेलरी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में फूलों के साथ रंग बिरंगी रोशनी से सजी दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
उधर, दीपावली त्योहार के चलते शासन द्वारा पुलिस को मुस्तैदी के निर्देश दिये गए हैं। अधिकारियों ने बाजारों में गश्त बढ़ाने तथा चेकिंग से लेकर असामाजिक एवं संदिग्धों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश