देवबंद रेलवे स्टेशन पर युवकों में पत्थरबाजी, महिला सहित दो यात्री घायल, यात्रियों में मची अफरा तफरी।

देवबंद रेलवे स्टेशन पर युवकों में पत्थरबाजी, महिला सहित दो यात्री घायल, यात्रियों में मची अफरा तफरी।
देवबंद: देवबंद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब युवकों के दो गुटों में अचानक रेलवे ट्रेक पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें एक महिला यात्री समेत दो लोग घायल हो गए। युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट के कारण हुए हंगामे के चलते स्टेशन पर यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। 
सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मौके से भाग रहे कई युवकों को हिरासत लिया है। जबकि घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
शुक्रवार को साढ़े ग्यारह बजे दोपहर जिस समय दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर से देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची उसी समय अचानक युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। बताया गया है कि एक दर्जन से अधिक युवकों ने रेलवे ट्रेक पर पड़े पत्थर उठाकर एक दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिए। जिसमें स्टेशन पर बैठा देवबंद के बाबूपुर गांव निवासी नितिन राठी पत्थर लगने से घायल हो गया। जबकि एक महिला यात्री भी पैर में पत्थर लगने से घायल हुई है। स्टेशन पर यूवकों के हंगामे के चलते यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्हें देख झगड़ा कर रहे युवक भागने लगे। जिनमें से पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि युवकों में पहले से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। स्टेशन पर उनके बीच मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आरोपियों की कराई जा रही पहचानः धर्मेंद्र

जीआरपी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्थरबाजी नहीं बल्कि युवकों के दो गुटों में पहले हुई कहासुनी को लेकर मारपीट हुई है। जिसकी वजह से भगदड़ मची और एक युवक गिरकर घायल हुआ। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। जिनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

समीर चौधरी/ रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश