रामलीला में सहयोग के लिए श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया ईओ का सम्मान।

रामलीला में सहयोग के लिए श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया ईओ का सम्मान।
देवबंद: श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट देवबंद का एक प्रतिनिधि मंडल आज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिला और उनका सम्मान किया। 
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राकेश सिंघल ने कहा कि रामलीला उत्सव 2022 में नगर पालिका देवबंद का भरपूर सहयोग ट्रस्ट को प्राप्त हुआ है। अधिशाषी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि रामलीला महोत्सव हमारी परंपरागत है, जिसमे हम सबको सहयोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए करना चाहिए और श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री अनुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश बंसल एडवोकेट एवम मनोज सिंघल सभासद उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश