गुरू हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंथ की सेवाओं के लिए ज्ञानी हरदयाल सिंह व जगपाल सिंह का किया अभिनंदन।

गुरू हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंथ की सेवाओं के लिए ज्ञानी हरदयाल सिंह व जगपाल सिंह का किया अभिनंदन।
देवबंद: गुरू हरकिशन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा पंथ की सेवा कर रहे भाई हरदयाल सिंह (मलेशिया) व भाई जगपाल सिंह (यू.एस.ए.) का स्मृति चिहन देकर अभिनंदन किया।
गुरूद्वारा साहिब के दशमेश हाॅल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि ज्ञानी हरदयाल सिंह व ज्ञानी जगपाल सिंह गुरबाणी कीर्तन द्वारा देश विदेश की संगत के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे है। उनकी सेवाओं के लिए पंथ हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि ज्ञानी हरदयाल सिंह गुरबाणी कीर्तन के साथ साथ मानवता की सेवा में बढ चढकर कार्य कर रहे है। कोविड काल के दौरान उनके द्वारा बिहारीगढ क्षेत्र में जरूरतमंदों को निशुल्क आक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराना इसका प्रमाण है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने दोनांे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका स्मृति चिहन देकर अभिनंदन किया। ज्ञानी हरदयाल सिंह ने ट्रस्ट पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान सचिन छाबड़ा, बलदीप सिंह, श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, हरविंदर सिंह बेदी, चंद्रदीप सिंह, राजेश अनेजा, बलवंत सिंह उप्पल आदि मौजूद थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश