देवबंद में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

देवबंद में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। 
देवबंद: भारतीय जनसंघ के संस्थापक व प्रखर राष्ट्रवादी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मातृशक्ति द्वारा अध्यापिका ममता वर्मा के सौजन्य से शिव विहार सिथत उनके निवास स्थान पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 
 ममता वर्मा अधयापिका ने बधाई देते हुए कहा कि पंडित जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। वे आजीवन संघ प्रचारक रहे तथा संघ के माध्यम से ही राजनीति में आए। इसके बाद भारतीय जनसंघ में महामंत्री बने। नैतिकता के सिद्धांतों को कोई एक व्यक्ति नहीं बनाता है बल्कि इनकी खोज की जाती है पंडित जी दार्शनिक समाजशास्त्री महान विचारक थे। उनमें राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति कुट कुट कर भरी हुई थी। 

दुर्गेश शर्मा भाजपा महिला मोर्चा मंत्री ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यापिका निधि संचार ने कहा कि पंडित जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यापिका बॉबी रानी , मंजू , नीतू, कविता, हर्षिता वर्मा, नारायण वर्मा नेहा इत्यादि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश