कांग्रेस की बैठक में चुने गए नगर महामंत्री और नगर उपाध्यक्ष, नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत।

कांग्रेस की बैठक में चुने गए नगर महामंत्री और नगर उपाध्यक्ष, नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया स्वागत।
देवबंद: कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने काग्रेस के नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
रविवार को डाक बंगले पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने मोहम्मद फैसल को नगर महामंत्री और अनस को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर तंजीम सिद्दीक ने कहा कि कांग्रेस सभी हर समाज और सभी समुदाय की पार्टी है, कांग्रेस में सब को सम्मान दिया जाता है और समानता के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त हो गई है और आने वाला समय कांग्रेस का है कहा कि अब जनता देश में परिवर्तन चाह रही है आने वाले लोक सभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी और देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित होगी। भाजपा सरकार ने बेतहाशा महंगाई बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है, जिसका चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी और उन्हें सत्ता से बेदखल करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश