भारत विकास परिषद हस्तिनापुर विकास रत्न प्रांत की देवबंद नगर में नई शाखा का दायित्व बोध समारोह।

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर विकास रत्न प्रांत की देवबंद नगर में नई शाखा का दायित्व बोध समारोह।
देवबंद: भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के जिला सहारनपुर में एक नई महिला शाखा "मां बाला सुंदरी शाखा" देवबंद का दायित्व ग्रहण समारोह धूमधाम से सुंदर व भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत ’वंदे मातरम’ के गान के साथ किया गया। शाखा संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंघल जी ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर सम्मान दिया। शाखा के प्रथम दायित्व बोध कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष अलोक भटनागर जी ने परिषद का उदेश्य अखण्ड भारत के साथ-साथ भारत का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने सेवा, संस्कार और संपर्क के प्रकल्पों जैसे दिव्यांग सहायता, बनवासी सहायता, सरल सामूहिक विवाह जैसे प्रकल्पों को आज की आवश्यकता बताते हुए विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सहारनपुर जिला समन्वयक श्री विवेक तायल जी ने सभी नए महिला सदस्यों को संकल्प दिला कर शाखा में शामिल किया।
प्रांतीय महासचिव डॉ. आर. के. सिंह ने मां बाला सुंदरी शाखा देवबंद के सत्र 2022-23 के लिये अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुमन सिंघल व सचिव पद पर श्रीमती तनुजा कपूर को शपथ दिलाई। प्रांतीय अध्यक्ष अलोक भटनागर ने शाखा दायित्वधारियों को शाखा चार्टर प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव डा. आर. के. सिंह जी ने भारत विकास परिषद का परिचय और कार्य प्रणाली को विस्तार से बताया । प्रांतीय वित्त सचिव अशोक गुप्ता जी ने नई महिला शाखा के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में आई प्रांतीय चेयरमेन श्रीमती अलका सिंह जी शाखा चलाने, महिलाओं से जुड़े प्रकल्पों और भारत विकास परिषद में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सुंदर व सफल संचालन जिला समन्वयक विवेक तायल जी व अनुराग सिंघल जी ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्ष श्रीमति सुमन सिंघल जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सत्र 2022-23 में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव श्रीमती तनुजा कपूर जी ने सभी अतिथियों का आभार वक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती डिम्पल गोयल जी, डॉ. कांता त्यागी, मानसी कपूर, पूजा गर्ग, चंदन बाला जैन, श्रुति गोयल का सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रीमती पिंकी गर्ग, श्रीमती वंदिता तायल, श्रीमती मंजू गोयल, श्रीमती मीनू गर्ग व श्रीमती शैली सिंघल समेत बड़ी संख्या सदस्य मौजूद रहे।

रियाज अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश