देवबंद के आर्य समाज स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, चित्र बनाकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश।

देवबंद के आर्य समाज स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, चित्र बनाकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश।
देवबंद: महाराजा अग्रसैन महिला मंडल समिति के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर में कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आठ स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विषयों पर सुंदर चित्रकारी की।
रविवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में कक्षा छह के छात्रों ने पॉलिथीन का बहिष्कार करने, कक्षा सात के के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और कक्षा आठ के छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्र बनाए। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को महिला मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया। संस्था की
संस्थापिका रचना कंसल ने बेटों के साथ ही बेटियों को भी उच्च शिक्षित बनाने पर जोर दिया। अध्यक्षा रेणु गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आह्वान किया। इस दौरान संस्था से जुड़ी महिलाओं द्वारा आर्य समाज स्कूल को दो सीलिंग फैन भेंट किए गए। मिन्नी
मंगल, पूनम सिंघल, अर्चना अग्रवाल, शैली सिंघल, आभा सिंघल, सुमन गर्ग, पूजा बंसल, शिप्रा सिंघल, वर्षा अग्रवाल, सुरभि गर्ग व सुमन सिंघल आदि मौजूद रहीं।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश