पंथ की सेवाओं के लिए सिख फोरम ने भाई गुरशरण सिंह का किया अभिनंदन।

पंथ की सेवाओं के लिए सिख फोरम ने भाई गुरशरण सिंह का किया अभिनंदन।
देवबंद :उत्तर प्रदेश सिख फोरम के पदाधिकारियों ने गुरबाणी विचार के माध्यम से पंथ की सेवा कर रहे भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वालों को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। 
यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में भाई गुरशरण सिंह जी को सम्मानित करते हुए फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा भाई गुरशरण सिंह द्वारा किए जा रहे गुरबाणी कीर्तन व व्याख्या ने वहमो भरमों में भटक रहे हजारों लोगों के जीवन को प्रकाशमान किया है। उनकी इस सेवा के लिए पूरी सिख कौम उनकी ऋणी है। इस दौरान बलदीप सिंह, सचिन छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह, हर्ष भारती आदि मौजूद थे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश