भारी वर्षा के चलते जनपद के सभी स्कूलों में 24 सितंबर को रहेगा अवकाश, अब 26 सितंबर को खुलेंगे स्कूल।

भारी वर्षा के चलते जनपद के सभी स्कूलों में 24 सितंबर को रहेगा अवकाश, अब 26 सितंबर को खुलेंगे स्कूल।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से कल 24 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कल 24 सितंबर को भारी वर्षा के चलते जनपद के सभी विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की गई है। 24 सितंबर को बारिश और 25 सितंबर को रविवार की छुट्टी के चलते अब 26 सितंबर सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे।
इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। मौसम विभाग के बारिश को लेकर हाई अलर्ट के बाद सहारनपुर में अलर्ट जारी किया गया है। जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने 24 तारीख को सभी बोर्ड के विद्यालय को बंद रहने का आदेश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि अत्यधिक वर्षा एवम मौसम खराब होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सहारनपुर के आदेशानुसार दिनांक 24.09.2022 को सभी प्रकार के बोर्ड /परिषद एवम जनपद की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है। सभी प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, प्राचार्य जिलाधिकारी के उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश