देवबंद में मानव कल्याण मंच के कार्यक्रम में निर्धन व जरूरतमंद लोगों को बांटे श्रवण यंत्र।

देवबंद में मानव कल्याण मंच के कार्यक्रम में निर्धन व जरूरतमंद लोगों को बांटे श्रवण यंत्र।
देवबंद: मानव कल्याण मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर निर्धन व जरूरतमंद निशक्त लोगों को श्रवण यंत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों का मुफ्त परीक्षण भी हुआ।

शुक्रवार को सिद्धांत नर्सिंग होम पर आयोजित कार्यक्रम में डा. सत्यदेव ने कहा कि समाज में गरीब तबके के वह लोग जो कानों से सुन नहीं पाते, वह इसे बेहद गंभीर बीमारी मानते है। इसी वजह से भारत में आज लगभग 15 फीसद लोग निशक्त रहकर जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने मंच द्वारा किए जा रहे
कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन लगातार दिव्यांगों की मदद को आगे रहता है। मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल एवं महासचिव राकेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले 27 वर्षों से निरंतर सेवा कार्य में जुटा है। डा. अपर्णा देव और महिला संरक्षिका डा. कांता त्यागी ने भी विचार रखे। इस
दौरान 20 लोगों को श्रवण यंत्र दिए गए। संचालन राजीव शर्मा ने किया। सुशील कर्णवाल, राजू सैनी, प्रमोद मित्तल, राजकुमार जाटव, यश बंसल, जितेंद्र कश्यप, नंदकिशोर नागर, चंद्रप्रकाश गाबा, राजेश अनेजा, आलोक खटीक, कुलदीप कुमार दीप आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश