गीता प्रचार समिति द्वारा वार्षिक पत्रिका "गीता दर्पण" का किया गया विमोचन।

गीता प्रचार समिति द्वारा वार्षिक पत्रिका "गीता दर्पण" का किया गया विमोचन।
देवबंद: श्री गीता प्रचार समिति द्वारा गत रात्रि गीता भवन जनकपुरी में वार्षिक पत्रिका गीता दर्पण का विमोचन कार्यक्रम किया गया। 
गीता दर्पण पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि कृष्ण चंद अग्रवाल समाजसेवी, सुभाष मित्तल, जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. आर्यव्रत शर्मा व अजय बंसल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर सुभाष मित्तल द्वारा गीता प्रचार समिति द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समिति बिना किसी राजनीति के मानव सेवा व समाज सेवा के कार्य कर रही है। गीता दर्पण पत्रिका के संयोजक रितेश बंसल एडवोकेट ने बताया कि गीता दर्पण पत्रिका देवबंद की एक मात्र ऐसी पत्रिका है जिसमे पूरे वर्ष का आय व्यय विवरण पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के बीच लाया जाता है साथ ही इस पत्रिका में पूरे वर्ष की त्योहरवली पंचाग व ज्ञानवर्धक लेखन होता है।
कार्यक्रम में दीपक राज सिंघल, विजेश कंसल, अजय गर्ग, डॉ कांता त्यागी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर्यव्रत शर्मा व संचालन महामंत्री सुधीर गर्ग द्वारा किया गया।
मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अजय बंसल, बलवंत मित्तल, प.विनय प्रकाश तिवारी, गिरीश अग्रवाल, सुशील कर्णवाल, अखिल शर्मा, संजय मित्तल, पंकज अग्रवाल, सुनील बंसल, आलोक मित्तल, विनय बंसल, मनोज बंसल, राकेश अग्रवाल, बिमला अम्मा, दुर्गेश शर्मा, मंजू शर्मा, रेणु दत्ता, मंजू शर्मा, सरोज शर्मा, अपर बंसल, नलिन बंसल उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश