सरसावा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर सीएम ने जिलाधिकारी से तलब की रिर्पोट, हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत।

सरसावा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर सीएम ने जिलाधिकारी से तलब की रिर्पोट, हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत।
सहारनपुर: शनिवार को सहारनपुर के सरसावा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जिस में फैक्ट्री स्वामी सहित दो चचेरे भाई भी शामिल हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी जिसे रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। 
डीएम अखिलेश सिंह ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने बीती रात उनसे फोन पर बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना में मृत चार लोगों के परिवार की माली हालत कमजोर है जबकि एक मृतक के परिजनों के पास खेती की जमीन है। चार मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी और एक के परिजन को मुख्यमंत्री कृषि योजना के तहत सहायता मिलेगी। घायल वंश शर्मा जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है को भी सरकारी सहायता दी जाएगी।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री कुछ वर्ष पूर्व तक गांव सलेमपुर में आबादी क्षेत्र में थी। आठ साल पहले उसमें हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद से यह फैक्ट्री आबादी से निकालकर खेत और जंगल में सुरक्षित स्थान पर आ गई थी। लाइसेंसी फैक्ट्री में 15 किलो अनार बनाने की क्षमता थी। फैक्ट्री में सात लोग काम करते थे। मालिक राहुल कुमार उर्फ जोनी के शव की तो शिनाख्त हुई थी। 22 वर्षीय सागर और 22 वर्षीय कार्तिक सैनी के शवों की पहचान बहुत मुश्किल से हुई। बाकी दो मृतकों वर्द्धमान पुत्र अर्जुन सिंह और सुमित पुत्र सोहनवीर निवासीगण गांव सलेमपुर की पहचान उनके मोबाइल की लोकेशन से हो पाई।
शनिवार को सरसावा क्षेत्र के बलवंतपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। जिस समय यह हादसा हुआ तो उस समय छह लोग मौजूद थे। विस्फोट में फैक्ट्री मालिक राहुल समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल हो गया था। हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे थे जिनकी तलाश के लिए रात में ही सर्च ऑपरेशन चला था। रात को जंगल में शरीर के अंग मिले थे। अंदाजा लगाया जा रहा था कि शरीर के अंग लापता दोनो युवकों के ही हैं। इसके बाद परिजनों ने कपड़े और अन्य सामान से दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की। दोनो की शिनाख्त वर्धन 18 पुत्र अर्जुन सिंह, सुमित उम्र 22 साल पुत्र सोहन वीर निवासी सलेमपुर के रूप में हुई। फिलहाल दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
शनिवार शाम पटाखा फैक्ट्री में आग और विस्फोट से सहारनपुर दहल गया। विस्फोट से बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए। मलबा दूर तक जा गिरा। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस-प्रशासन के अफसर राहत कार्य में देर रात तक जुट। रहे।

Post a Comment

0 Comments

देश