यूपी की जेल में कैदियों की मानसिक शांति के लिए कराया जाएगा गायत्री मंत्र का जाप, पंडित सतेंद्र शर्मा ने जेल मंत्री का जताया आभार।

यूपी की जेल में कैदियों की मानसिक शांति के लिए कराया जाएगा गायत्री मंत्र का जाप, पंडित सतेंद्र शर्मा ने जेल मंत्री का जताया आभार।
देवबंद: श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सतेंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति से मुलाकात की। इस दौरान पं. सतेंद्र ने प्रदेश की जेलों में महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र का जाप कराए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले की प्रशंसा की।

आगरा में जेल मंत्री से मुलाकात कर देवबंद लौटे पं. सतेंद्र शर्मा ने कहा कि जेलों में मंत्रों का जाप कराने के निर्णय पर उन्होंने मंत्री व प्रदेश सरकार का आभार जताया है। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि योगी सरकार की तरफ से कैदियों की मानसिक शांति के लिए यह नया प्रयास किया गया है। कैदियों के लिए संतों के उपदेश भी होंगे। जिससे कैदियों में सकारात्मक सोच का संचार होगा तथा जब वह जेल से रिहा होंगे तो एक अच्छे इंसान बनकर बाहर जाएंगे। 
पं. सतेंद्र शर्मा ने कहा कि संतों और महंतों के प्रवचन से लोगों के विचार बदलते हैं। लोगों में सद्भावना आती है। जेल में अगर संतों महंतों के प्रवचन होंगे तो जेल में बंद कैदियों की भावनाएं भी बदलेंगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश