देवबंद पहुंच कर बोले उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष 'व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं किया जाएगा बर्दाश्त', व्यापारियों ने पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन।

देवबंद पहुंच कर बोले उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष 'व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं किया जाएगा बर्दाश्त', व्यापारियों ने पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन।
देवबंद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हक की लड़ाई लडऩे का काम कर रहा है। व्यापारियों का उत्पीडऩ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रेलवे रोड स्थित कैलाशपुरम कालोनी में संगठन के नगराध्यक्ष दीपक गर्ग के आवास पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि यदि व्यापारी का शोषण होता है तो वह अपनी शिकायत संगठन के पदाधिकारियों के पास दर्ज कराए, हर स्तर पर उनके मान सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने व्यापारी एकजुटता पर भी जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोल्हड़ गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की हर प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन दृढ़संकल्पित है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल व नगराध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के समक्ष व्यापार से संबंधित विभिन्न समस्याएं रखीं। प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। 
इस दौरान व्यापारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर घनश्याम गर्ग, रितेश बंसल, राकेश सिंघल, मनोज बंसल, मनमोहन गर्ग, मुस्तफा सलमानी, शिवराज रोड, मुकेश त्यागी, सुनील त्यागी, कमल गर्ग, सुधीर गर्ग बबली, अरविंद बंसल, पीयूष गर्ग, वैभव गर्ग, आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश